सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: फोटोग्राफरों ने वर्कशॉप में स्व. हरीश को दी श्रद्धांजलि

        दीनू बोले, मीडिया जगत के लिए हरीश का जाना बड़ी क्षति, भरपाई असंभव

        कैमरों की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने फोटोग्राफरों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

आजमगढ़। फोटोग्राफी एसोसिएशन की ओर से गुरूवार की शाम को एक वर्कशॉप का आयोजन अध्यक्ष अध्यक्ष विशाल गौड़ की अध्यक्षता और  canon कंपनी, kanta (जीप क्रैन) व वैभव ( LED waal) की देखरेख में किया गया। इस दौरान सभी फोटोग्राफरों ने  प्रेस फोटोग्राफर स्व. हरीश चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां मौजूद समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि मी‌डिया जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने स्व. हरीश के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद वर्कशॉप की शुरूआत हुई। वर्कशॉप के दौरान canon की तरह से आए अमित अरोरा और गौरव विश्वकर्मा ने canon कैमरे के बारीकियों को बताया। साथ ही वर्तमान में बढ़ते हुए तकनीक को देखते हुए canon कैमरे के छोटी-छोटी बारीकियों को अच्छे से समझाया। kanta व वैभव led wall की तरफ से शाश्वत सिंह व प्रवीण सिंह ने जानकारी दी और फोटोग्राफर द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।  संचालन करते हुए आज़मगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन के संरक्षक सुनील दत्ता  कहा फोटोग्राफर की वर्तमान स्थिति देखते हुए आज हम सब को एक जुट होकर काम करना होगा।आजमगढ़ के फोटोग्राफरों का तन मन धन सर्वप्रथम आजमगढ़ के फोटोग्राफी जगत के लिए आजमगढ़ के फोटोग्राफी मंच या संगठन द्वारा संचालित हो एवं  आजमगढ़ के फोटोग्राफरों का जो भी निस्वार्थ भाव से सहयोग करें हम उसका स्वागत है।  इस मौके पर आरके चौरसिया, संतोष गुप्ता, महासचिव मिसबऊल हुँदा, कोषाध्यक्ष गोपाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, उपसचिव मनीष गौड़, विष्णु गौड़ आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं