सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: लोकनृत्य में प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अव्वल

आजमगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल करतालपुर सराय मंदराज जनपद स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता का परिणाम के अंतर्गत लोकनृत्य में प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रवि, रुचि, आयुशी, अलका, रितिका व बृजेश) प्रथम और इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (रोशनी तिवारी, रिया, सत्या, मानवी वर्मा, अंशिका गौतम, देवांशी श्रीवास्तव) को द्वितीय स्थान मिला। लोकगीत में हरिहरपुर संगीत घराना के विवेक मिश्र, दिवाकर मिश्र, शिवांश मिश्र, पुष्कर मिश्र प्रथम, अजमतपुर कोडर के बृजेश यादव, अजय मिश्र, पियूश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, सृष्टि सिंह, धीरज गौड़ द्वितीय, डालिम्स सनबीम पब्लिक स्कूल सम्मोपुर की अंशिका यादव, प्राची तिवारी, निधि चौहान, हेमंत मिश्रा तृतीय रहीं। तबला वादन में आशीष मिश्र हरिहरपुर प्रथम, धीरज गौड़ डालिम्स सनबीम पब्लिक स्कूल सम्मोपुर द्वितीय स्थान पर रहे। हारमोनियम लाइट में मनीश मिश्र हरिहरपुर प्रथम, अजय मिश्र मुहम्मदपुर द्वितीय, शास्त्रीय गायन में आर्दश मिश्र हरिहरपुर प्रथम, शिखा वर्मा अजमतगढ़ द्वितीय रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी राजनेति सिंह ने युवा उत्सव के बारे में बताया। संचालन डा. राजेश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डा. निशा यादव, अनीता यादव एवं शिल्पी अग्रवाल रहीं। प्रबंधक तनवीर अहमद व रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचंद मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र, अनिल कुमार खरवार, माता प्रसाद यादव, अनीश कुमार मौर्य, उमेश कुमार, आस्था सिंह, मुस्ताक, श्रीवंश पांडेय, जगदीश प्रसाद यादव थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं