सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh: ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ परनगर में निकली मौन पदयात्रा


कलेक्ट्रेट में मंत्री और सांसद ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

मंत्री व सांसद ने भारत-पाकिस्तान विभाजन के विस्थापित सिंधी व पंजाबियों से की बात

आजमगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के अवसर पर आयोजित मौन पदयात्रा को मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, उप्र सरकार अरविन्द कुमार शर्मा  एवं सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने चर्च चौराहा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौन पदयात्रा चर्च चौराहे से होते हुए सिविल लाइन चौराहा, अग्रसेन चौराहा एवं शहीद कुंवर सिंह उद्यान होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई।

जहां मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा एवं सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग द्वारा विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय विस्थापित हुए सिंधी समुदाय एवं पंजाबी समुदाय से मा0 मंत्री एवं सांसद ने बात-चीत की। इस अवसर पर सिंधी समुदाय एवं पंजाबी समुदाय के परिवारों द्वारा विभाजन के समय हुए घटनाओं के संबंध में अपने दुख-दर्द को साझा किया। 

बताते चलें कि यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक आम जनमानस के लिए प्रातः 10ः00 बजे से सायं पांच बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सभी आम जनमानस से अपील किया कि कलेक्ट्रेट के ग्राउण्ड फ्लोर पर लगायी गयी विभाजन विभीषिका स्मृत दिवस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग आएं। संचालन जीजीआईसी आजमगढ़ की प्रवक्ता शमा शेख एवं अरविंद चित्रांश ने किया। इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ मनीष चौहान, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वि/रा आजाद भगत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, एसडीएम सदर जल राजन चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा  अरविन्द कुमार पाण्डेय, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, ईओ नगर पालिका आजमगढ़, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शिवगोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं