सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: वैदिक मंत्रोच्चार साथ हुई मां तमसा की आरती, लगे जयकारे

मां तमसा को निरंतर स्वस्थ रखने का सभी ने लिया संकल्प

स्वयंसेवी संस्था के लोग किए गए सम्मानित

भक्तिगीतों को सुन भावविभोर हुए लोग

आजमगढ़। नगर के सिधारी स्थित तमसा घाट पर शुक्रवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य तमसा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आरती के बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लग रहे जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। वहीं लोगों ने मां तमसा को निरंतर स्वस्थ रखने का संकल्प भी लिया। इस क्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों को सम्मानित भी किया गया।आध्यात्मिक रुझान की तरफ बढ़ रहे आजमगढ़ शहर के तमाम सामाजिक संगठनों के सहयोग और मां तमसा आरी समिति के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के सिधारी स्थित तमसा घाट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ भव्य आरती की गई। आरती विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। भव्य आरती से पूरा इलाका जगमगा उठा, लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा घाट गूंज उठा। इस दौरान समिति द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं से जुडे डॉ मनीष त्रिपाठी, साज फाउंडेशन की डॉक्टर संतोष सिंह, सामाजिक संस्था प्रयास के रणजीत सिंह, रंगकर्मी अभिषेक पंडित, डॉ. कन्हैया सिंह, डॉ. पीयूष यादव, सनी वर्मा, डॉ एसपी सिंह समेत कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिल सिंह, मंत्री सुनील वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप अस्थाना,  पुजारी धर्मेंद्र तिवारी, मनीष पांडे और घाट व्यवस्थापक ने सभी का आभार प्रकट किया। तमसा आरती के बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद चखा और सभी लोगों ने मां तमसा को निरंतर स्वस्थ रखने का संकल्प भी लिया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं