सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिला‌‌ड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

1500 मीटर दौड़ में दीपक और 800 में श्रीकांत रहे अव्वल

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के सेलरापट्टी में गुरूवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव ने फीता काट कर विधवत शुरू किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है खेल से स्वस्थ शरीर और दिमाग स्वस्थ होता है। प्रतियोगिता में  100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में राजन यादव, 400 मीटर में सर्वेश यादव और 800 मीटर दौड़ में लोहरा के श्रीकांत निषाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में भगतपुर के दीपक को प्रथम स्थान मिला, जबकि पिठापूर के मंगलेश्वर पांडे को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका अतरौलिया की छात्रा श्रेया प्रथम रहीँ, साक्षी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अधिकारी अनीश कुमार मौर्य ने बताया कि  पुरुष कबड्डी में लोहरा की टीम विजेता रही। पुरुष  कुश्ती में 48 किलो में विवेक ने जीत हासिल किया। समापन पर पुरस्कार वितरण अतरौलिया के सीएचसी प्रभारी डा. शिवाजी ने पुरस्कार वितरण कर किया। इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, रमेश सिंह, लालधारी, गया प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं