सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बदमाशों ने महिला का जेवर लूटा

आजमगढ़। पवई थाना के खंडौरा गांव के पास शुक्रवार की शाम भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन से बदमाशों ने जेवर लूट लिये। जौनपुर के भकुरा गांव से बेटे ब्रिटेंश उर्फ लकी के साथ बाइक से लौट रहीं उर्मिला मिश्रा के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बाइक सवार बदमाशों ने कान की बाली, गले की चेन और अंगूठी छीन ली। मोबाइल और बाइक की चाबी गड्ढे में फेंकने के साथ फायर कर दिया, जिससे उसके हाथ में छर्रा लग गया। राहगीर की मोबाइल से पुलिस और लखनऊ में जज के पद पर तैनात महिला के जीजा को सूचना देने के बाद पुलिस हरकत में आई। छानबीन के लिए पवई थाने की पुलिस के साथ एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व एसओजी टीम भी पहुंच गई।

कलाफतपुर गांव की उर्मिला मिश्रा ने बताया कि सुबह बेटे के साथ मायके में भाई को राखी बांधने के लिए गईं थीं। वहां से लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर खंडौरा की ओर बढ़ीं कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा निकालकर सारा जेवर सौंपने को कहा। पहले मैंने विरोध किया तो तमंचे की मुठिया से प्रहार किया और बेटे ने विरोध किया तो उसके ऊपर फायर कर दिया। घटना के बाद बदमाश अंबेडकरनर की ओर भाग निकले। पुलिस उर्मिला के बेटे को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं