सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसी, एक की मौत


महिला, चालक समेत तीन लोग घायल हो गए

ट्रक के धक्के से मकान का ए‌क हिस्सा क्षतिग्रस्त

बरदह। थाना क्षेत्र के भीरा गांव में गुरूवार की भोर में छह बजे अनियंत्रित ट्रक एक व्यक्ति के मकान में जा घुसी। इस घटना में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घर के बाहर झाडू लगा रही महिला और ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक से शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक के धक्के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ट्रक चालक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद राहत कार्य में जुटे लोग

बताते हैं कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे जौनपुर की तरफ से एक ट्रक आजमगढ़ की तरफ आ रहा था। ट्रक की गति तेज होने के कारण भीरा बाजार में चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इससे बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वाहन चालक और खलासी को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ट्रक के खलासी नीरज (18) पुत्र अमरनाथ निवासी बारीपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर की मौत हो गई। जबकि ट्रक पर ही सवार उसका साथी 16 वर्षीय अर्जुन पुत्र बबलू व एक महिला अतिया व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायल ट्रक चालक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल को जौनपुर जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला अतिया भीरा बाजार की रहने वाली है। दुर्घटना के समय वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को घर से अलग किया गया। क्षतिग्रस्त ट्रक से बड़ी मुश्किल से शव को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेे लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं