सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किशोरी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

प्रेमी ने ही डुपट्‌टे से गला घोट की थी प्रेमिका की हत्या

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम 

आजमगढ़। जिले की पुलिस एक दिन पूर्व हुई किशोरी की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में मृतका के हत्यारोपी अजय निषाद को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल भेजा गया है।

 बताते चलें कि गुरूवार को दोपहर तीन बजे किशोरी घर से गायब हुई थी और शुक्रवार को जब गांव और घर के लोग खोज रहे थे तो गन्ने के खेत में मृतका का शव मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के एसपी अनुराग आर्य सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थत का निरीक्षण कर कई लोगों से इस मामले में पूछतॉछ भी की थी। घटना का खुलासा करते हुए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी अजय निषाद का मृतका से चार माह से प्रेम-प्रसंग था। किशोरी आरोपी से शादी करना चाहती थी जबकि आरोपी पहले से ही दो शादी कर चुका है और तीन बच्चों का पिता भी है। किशोरी की शादी करने की बातों से तंग आकर आरोपी ने पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया। इसी प्लान के तहत गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया। पहले किशोरी को गोली मारकर हत्या करना चाहता था पर दिन का समय था लोगों को पता न चल जाय इसलिए आरोपी ने डुपट्‌टे से गला कसकर हत्या कर दी। एसपी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए आजमगढ़ की पुलिस प्रयासरत है। आरोपी के पास से 32 बोर का तमंचा कारतूस और घटना के समय पहने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं