सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: विपक्षियों से परेशान साधु चढ़ा पानी की टंकी पर

न्याय के लिए डीएम को बुलाने पर अड़ा

वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर आया नीचे

आजमगढ़। विपक्षियों से परेशान और अधिकारियों के यहां न्याय के लिए चक्कर काटते-काटते थक चुका एक साधु  शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ा साधु जोर जोर से चिल्लाने लगा कि आज न्याय नहीं मिला तो यहां से कूद जाऊंगा।

इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो सबकी सांसें फूलने लगीं। सुरक्षा कर्मी भी टंकी के पास जमा हो गए। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्या किया जाए। पुलिस वाले नीचे से आवाज लगा रहे थे कि नीचे उतर आओ तुम्हें न्याय जरूर मिलेगा, लेकिन वह बार-बार जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गया।

अंत में बात डीएम तक पहुंची, तो अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह स्वयं टंकी के पास पहुंचे और बताया कि उतरकर नीचे आइए डीएम साहब बात करने के लिए बुला रहे हैं। उसके बाद साधु नीचे उतरा तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।एडीएम के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा और पुलिस वाले उसे डीएम से मिलवाने के लिए साथ ले गए।

टंकी से उतरने के बाद सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजगरा गांव के रहने बाबू लाल साधु ने बताया कि सपा सरकार के समय में उसकी निजी जमीन में विपक्षी ने रास्ता बना लिया। उसकी शिकायत थाना से लेकर तहसील मुख्यालय पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिलाधिकारी दरबार में भी कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कुछ नहीं हो सका। इससे परेशान होकर इससे पहले भी एक बार पेड़ पर चढ़कर लटका और एक बार पानी की टंकी पर चढ़ा था। उस समय भी न्याय का भरोसा देकर मुझे नीचे उतारा गया था, लेकिन जमीन को मुक्त नहीं कराया गया। बहरहाल डीएम ने उसे जांच के बाद न्याय देने का भरोसा दिलाया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं