सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh: करेंट लगने से आईटीआई के छात्र सहित तीन की मौत

परिवार में कोहराम, पुलिस ने शवों को भेजा पीएम को

आजमगढ़। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में  विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक आईटीआई के छात्र, मछली व्यवसाई सहित तीन की मौत हो गई। मछली व्यवसाई दुकान बंद कर घर पहुंचने पर मोबाइल चार्ज में लगा रहा था, जबकि आईटीआई का छात्र पंखे में आ रहे करेंट की चपेट में आ गया। वहीं तीसरी घटना में खराब बिजली को सही करने के दौरान किसान की करेंट से मौत हो गई। सभी को परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‌इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी दीपक कुमार राय 35 वर्ष पुत्र स्व.  कपिलदेव राय शनिवार की शाम छह बजे घर में खराब लाइन के तार ठीक कर रहे थे। इस दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी बिलरियागंज ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक राय मां बाप के इकलौते पुत्र हैं। जो खेती बारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है। इसी क्रम मेंं मुबारकपुर थाना के बनकट गांव में शनिवार को मोबाइल का चार्जर लगाते समय मछली व्यवसायी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बनकट गांव के तपेश्वर सोनकर मछली का व्यवसाय कर परिवार की जीविका चलाते थे। सुबह मछली बेचकर घर आए तो हाथ-पैर धोकर अंदर गए और मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्जर को बोर्ड में लगाने लगे, जिससे करंट की चपेट में आए गए। स्वजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसी क्रम में बरदह थाना के बिजौली गांव में शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पंखे में करंट आने लगा, जिसकी चपेट में आने से आइटीआइ छात्र की मौत हो गई। बिजौली गांव के नीरज यादव जौनपुर में आइटीआइ इलेक्ट्रिकल ट्रेड से द्वितीय वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार को जन्माष्टमी के कारण घर पर श्रीकृष्ण राधा की प्रतिमा स्थापित किया था। रात को अचानक प्रतिमा के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिसके प्रतिमा पंडाल में लगे पंखे में सहित विभिन्न इलेक्ट्रानिक सामानों में करंट प्रवाहित होने लगा। नीरज सामानों को आनन-फानन हटाने लगा जिससे करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन बरदह सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं