सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: अब बाहुबली सपा विधायक पर मतगणना कर्मी से लैपटाप छीनने का लगा आरोप

जहानागंज पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमें नाम किया शामिल
सपा विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें और भी बढ़ी

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जेल में बंद रमाकांत पर अब वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना स्थल पर सरकारी कर्मचारी सेे लैपटाप छीनने का आरोप लगा है। जहानागंज पुलिस वीडियो साक्ष्य के आधार में मुकदमें में रमाकांत यादव का नाम शामिल किया है। वहीं हत्या प्रयास मामले में सेशन कोर्ट ने सोमवार को रमाकांत यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच अगस्त निर्धारित कर दी है। फूलपुर-पवई विधानसभा से सपा विधायक रमाकांत यादव पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जहरीली शराब कांड की विवेचना में नाम आने के बाद जेल में बंद रमाकांत यादव की आज पेशी हुई। तीन दिन पूर्व 28 जुलाई को न्यायालय में आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में 21 फरवरी 2022 का बहुचर्चित जहरीली शराब कांड की विवेचना में पुलिस ने आरोपियों में इनका नाम शामिल कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सपा विधायक 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अब एक और मामला जहरीली शराब से मौत व बरामद के मामले में फूलपुर पुलिस की विवेचना करने के दौरान रमाकांत का नाम आया, जिसे लेकर आज कोर्ट में पेश किया गया। 60/22 के मुकदमें में आज न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेजा। तो वहीं चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारी से लैपटॉप छिनैती के मामले में भी रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी हुई। सपा विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं। रमाकांत यादव दो नये मामले में कोर्ट में पेश किये गये। जिसमें 2022 विधानसभा चुनाव के पहले जहरीली शराब से 21 फरवरी को फूलपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत व शराब बरामद हुई, इस मामले में फूलपुर थाने की पुलिस कर रही विवेचना के दौरान रमाकांत यादव का नाम प्रकाश में आया। वहीं दूसरा मामला 7 मार्च विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के बाद, रखे ईवीएम एफसीआई गोदाम चकवल स्थान पर आठ मार्च को सरकारी कर्मचारी से लैपटॉप छिनैती के मामले में जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों मामलों में न्यायालय ने आज न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेजा। वहीं जिले की एडीजे थर्ड कोर्ट में वर्ष 1998 के लोकसभा उपचुनाव में अंबारी चौकी के पास फायरिंग में दर्ज मुकदमा 307 के मामले में आज सुनवाई थी। जिसमें सरकारी अधिवक्ता ने अगली तारीख की मांग की। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख पांच अगस्त को दी है। यह जानकारी रमाकांत यादव के अधिवक्ता अद्याशंकर दूबे ने दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं