सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: राखी पर बहनों को दें ये खास तोहफा, स्‍पेशल हो जाएगा त्‍योहार

 

आजमगढ़। राखी जिसे रक्षाबंधन के रूप में भी जाना जाता है। भाई-बहनों द्वारा साझा किए जाने वाला सबसे सच्चा और अटूट बंधन है। रक्षाबंधन के इस शुभ दिन पर बहनें भाइयों की दाहिनी कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई कसम खाता है कि वे हमेशा एक दूसरे की देखभाल और रक्षा करेंगे।

रक्षा बंधन हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। भारत में यह इस साल 11 और 12 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस साल अपने भाई-बहनों के रक्षा बंधन को और खास बनाने के लिए हम आपको कुछ शानदार उपहार बताने जा रहे हैं जो आपकी बहनों को बेहद पसंद आने वाली है। इससे आपका त्‍योहार और भी खास बन जाएगा।

कस्टमाइज गिफ्ट : आप अपनी बहन के लिए कुछ अलग बनवा सकते हैं जो उसको पसंद हो जैसे कोई ड्रेस या कुर्ता। इसेक अलावा आप उनकी स्‍केच पेंटिंग भी बनवा सकते हैं।

फोटो फ्रेम्स : अगर अपनी और अपनी बहन की फोटोज का फोटो फ्रेम्स बनवा सकते हैं तो ये बहुत ही क्यूट और अच्छा लगता है। ये ज्‍यादातर बहनों को बहुत पसंद आता है।

स्मार्ट वाच : आजकल स्मार्ट वाच अपनी हेल्थ पर नजर रखने के लिए सबसे अच्‍छा उपकरण है। क्योंकि यह आपकी हार्ट बीट, शुगर लेवल, वाकिंग स्टेप जैसी कई चीजों को रिकार्ड करके आपको बताती है। वहीं आजकल यह फैशन ट्रेंड में भी है।

हेडफोन : अगर आपकी बहन को गैजेट्स पसंद है तो आप उसके लिए हेडफोन ले सकते हैं, ये एक अच्छा ऑप्शन है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स : महिलाओं को सजना संवरना बहुत पसंद होता है। अपनी बहन को मेकअप और स्पा हैम्पर उपहार में दें। कॉस्मेटिक उसके लुक को बढ़ाने में उसकी मदद करेगा और स्पा की चीजों से उसे एक पल के लिए आराम करने में मदद करेंगी।

फैशन के सामान : एक और शानदार उपहार जो आपकी बहन को खुश कर देगा और वो है फैशन प्रोडक्ट्स। इस साल अपनी बहन को एक सुंदर हार, एक स्टाइलिश घड़ी, झुमके की एक सुंदर जोड़ी, चेन कंगन, अंगूठियां या कुछ भी उपहार दें जो उसकी सुंदरता को निहारे और किसी भी पार्टी में एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में उसकी मदद कर सकें। इस तरह का उपहार आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा।

फ्लावर्स भी हैं स्‍पेशल : फूल जहां मौजूद रहते हैं वे उस जगह की सुंगध को बदल सकती है। फूलों की सुंदरता रक्षा बंधन की शुभकामनाओं को दिखाने का एक अच्छा उपाय है। जो आपकी बहन की खुशी को दोगुना कर देगी। फूल किसी भी इंसान का मूड ठीक करने का एक बेस्ट आप्‍शन रहता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं