सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जीएसटी बढ़ाने के विरोध में ईंट भट्ठा संचालकों की हड़ताल

चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन बंदी जारी

सस्ते दर पर कोयला उपलब्ध कराने की मांग

आजमगढ़। ईट भट‍्ठा मालिकों के उत्पीड़न के विरोध में बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पासीपुर स्थित एक मैरिज हॉल में बूढ़नपुर तहसील के सभी ईट भट्ठा मालिकों का शुरू हुआ अनिश्चितकालीन बंदी रविवार को भी जारी रहा। भट्ठा मालिकों ने कहा कि यदि उनका उत्पीड़न बंद न हुआ तो अगले सीजन तक अनिश्चितकालीन बंदी जारी रहेगी। 

अध्यक्षता कर रहे संजय उर्फ टीपू सिंह ने बताया कि जीएसटी का कमीशन एक प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। ईट पकाने वाले कोयले की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हुई है, सरकार हमें सस्ते दर पर कोयला मुहैया कराए। पर्यावरण के नाम पर पुलिस विभाग और अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भट्ठा मालिकों से अवैध वसूली की जाती है। जिसे तत्काल रोका जाए। श्रम कानून सहित अनेक मांगों को लेकर के ईट भट्ठा मालिक लामबंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भट्ठा संचालकों के सामने अनेक तरह के संकट आते हैं जिस पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला महामंत्री रमाकांत सिंह ने भट्ठा मालिकों से अपील की कि संगठन के आगे सरकार नतमस्तक होगी जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं सुनती है तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अवधेश प्रताप उर्फ बब्बन सिंह ने बताया कि संगठन के बल पर ही हम एक नई रणनीति बनाकर के आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर रमाशंकर सिंह, सौरव उर्फ रिशु सिंह, विजय नारायण सिंह, नागेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, अखंड सिंह, दिलराज यादव, रामपाल सिंह, जितेंद्र यादव, सिपाही सिंह, पंकज कुमार सिंह, विनोद यादव, जगधर यादव, सरफराज, बृजभान, सुनील कुमार जायसवाल, विपिन यादव, राजकुमार, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं