सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर हटाने व कुर्की पर रोक को कोर्ट में दाखिल की अर्जी

पुलिस कभी भी कर सकती है कुर्की की कार्रवाई 

आजमगढ़।  बसपा सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किल कम नहीं हो रही है। सांसद द्वारा लगातार हो रही संपत्ति कुर्की की कार्रवाई रोकने के लिए दाखिल अर्जी को कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। अफजाल ने कुर्की और ईडी की कार्रवाई रोकने तथा गैंगस्टर हटाने की भी अर्जी लगाई थी। इसके भी कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया। माना जार रहा है कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब पुलिस सांसद के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर सकती है।

 बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार के खिलाफ लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अभी हाल में ही मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी, उनकी पत्नी और तीन पुत्रियों की करीब 27 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क की थी। इसके बाद 18 अगस्त को सांसद अफजाल अंसारी सहित उनके कई करीबियों पर ईडी की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो समर्थकों में हड़कंप मच गया। मुख्तार अंसारी के कुनबे के साथ मुख्तार के करीबियों पर ईडी की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। लखनऊ में भी इन लोगों के दो ठिकानों पर ईडी की टीम ने जांच पड़ताल की थी। ईडी ने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, उनके भाई मुख्तार अंसारी के करीबी खान बस मालिक मुमताज खान, गणेश मिश्रा के अलावा विक्रम अग्रहरि के आवास पर भी छापेमारी की थी। मुख्तार गिरोह की काली कमाई और अवैध कारोबार पर ईडी शिकंजा कसने में जुटी है। इसी बीच अफजाल की बेटियों की संपत्ति भी कुर्क कर ली गई। इसके बाद परिवार की संपत्तियों को हाथ से जाता देखकर अफजाल ने अदालत की शरण ली थी। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद कुर्की की कार्रवाई रोकने से मना कर दिया। इसके बाद अफजाल ने गैंगस्टर हटाने तथा ईडी की कार्रवाई रोकने की अर्जी दी जिसे सुनने के बाद कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया। इससे अब सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किल बढ़ती दिख रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं