सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिव्यांग युवती को दिया ‌तलाक

एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ। बरदह थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह करने के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही ह‌ै। मंगलवार को दिव्यांग युवती एसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना-पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई।

  जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव निवासी दिव्यांग तस्लीमा बानों का आरोप है कि वर्ष 2018 में उसकी शादी साजिद से हुई। मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह के बाद उन्होंने कोर्ट मैरेज भी किया। शादी के बाद वह ससुराल गई तो वहां कुछ दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। शादी के बाद सास, सुसर, जेठ आदि सिर्फ दहेज को लेकर सिर्फ ताना मारते थे, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद उसे मारने- पीटने लगे और कहने लगे कि अपने मायके वालों से कहकर हमारी डिमांड पूरी कराओ। उसका पति भी पिता की भूमि की रजिस्ट्री और दहेज में वाहन और नगदी के लिए दबाव बनाने लगा। इसे लेकर वे आए दिन मारने पीटने लगे। कई बार उसे घर से बाहर कर दिया गया लेकिन दोनों पैर से दिव्यांग होने के कारण वह कहीं जा भी नहीं सकती है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। परिवार के लोग बच्चों को भी मारपीट रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं