सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय


आजमगढ़। रानी की सराय कस्बे के सेठवल स्थित जेपीआर गल्स् कालेज में साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ की ओर से छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जिससे साइबर अपराधों से छात्राएं जागरूक होकर अपने को बचा सकें।

उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए के लिए साइबर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से कैसे बचा जाए, इसके बारे में बताया।  साथ ही यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाए तो क्या करें, शिकायत कैसे और कहां करें के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जालसाज विभिन्न तरह से ओटीपी प्राप्त कर खातों से धन की निकासी करते हैं। कभी भी ओटीपी को अनजान के साथ शेयर न करें। इस मौके पर  उप, महिला उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, कॉलेज के प्रबंधक शैलेश राय एडवोकेट , मनीष सिंह,  एजाज खान आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं