सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज



पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप

छह के खिलाफ थाने में दी तहरीर 

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिउटही निवासी फरहत बानों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर फोन से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पति सहित छह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता फरहत बानों का आरोप है कि उसकी शादी मुस्लिम रीत रिवाज के साथ  21 सितंबर 2014 को इसरौली गांव के नौसाद अहमद पुत्र इम्तियाज के साथ हुई थी। मेरे पिता ने सामर्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया। बावजूद इसके पति सहित परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।। कहते थे कि  तुम्हारे पिता ने शादी में कुछ नहीं दिया।  मैने कहा कि मेरे पिता के पास जितना सामर्थ्य था, उतना दान दहेज दिये हैं। इसी बात पर नाराज होकर मेरे ससुर इम्तियाज पुत्र जैहुरुद्दीन, सास फरजाना पत्नी इम्तियाज,  जेठ समसाद उर्फ कुन्नु पुत्र इम्तियाज, देवर आमिर पुत्र इम्तियाज,  नन्द अरीबा पुत्री इम्तियाज निवासीगण इसरौली थाना सरायमीर द्वारा मेरे साथ मारपीट किया । मेरे पति नौसाद अहमद ने 6अगस्त 2022 को फोन पर तीन तलाक दे दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं