सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दो अभियुक्तों को चार- चार वर्ष की कैद



आठ-आठ हजार का लगा जुर्माना

आजमगढ़। फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन देवेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को दोषी पाते हुए चार वर्ष की कैद के साथ दोनों को आठ- आठ हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने से प्राप्त आधी धनराशि बतौर मुआवजा वादी मुकदमा को दिया जाएगा।

जहानागंज थाना क्षेत्र के कड़ासर गांव में 17 मार्च 1995 की शाम लगभग 7 बजे वादी का पड़ोसी संतू पुत्र विश्राम व मोहन पुत्र प्रभु शराब के नशे में इस मुकदमें के वादी महाबीर के दरवाजे पर चढ़ आए और वादी के लड़के चंद्रभान को लाठी- डंडेे से मारकर घायल कर दिया। वादी का भाई रघुवीर जब झगड़ा शांत कराने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारापीटा। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे अभियोजन अधिकारी महेंद्र गुप्ता ने मुकदमें के वादी महावीर चंद्रभान व रघुबीर, एसपी सिंह, विवेकानंद द्विवेदी, रामलखन यादव को बतौर साक्षी अदालत में पेश किया और तर्को को रखा। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के तर्को को सुनने के बाद आरोपी मोहन व संतू को दोषी पाया और उक्त सजा का निर्धारण किया। संवाद

सर्वाधिक पढ़ीं गईं