सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सांसद अफजाल बोले, जितना कूदना है कूद लो, सरकार बदलेगी तो लूंगा हिसाब

ईडी के छापेमारी के बाद यूपी की योगी सरकार को दिया खुला चैंलेज

अफजाल अंसारी का यह बयान बना है चर्चा का विषय

आजमगढ़। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के कुनबे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बीच उनके भाई सांसद अफजाल अंसारी की बौखलाहट साफ दिख रही है। ईडी की छापेमारी के बाद अफजाल अंसारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी सरकार है जितना कूदना है कूद लो, सरकार बदलेगी तो सब वापस ले लूँगा, सबका हिसाब होगा। अफजाल अंसारी का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न तथा उनको खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया।

 गाजीपुर के करंडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि अभी सरकार है जितना कूदना है कूद लो, सरकार बदलेगी तो सब वापस ले लूँगा, सबका हिसाब होगा। बसपा सांसद ने ईडी छापेमारी और सम्पत्ति कुर्की पर कहा कि आप सत्ता का दुरुपयोग कर विरोधियों को सता रहे हैं। गाजीपुर में तोप के मुंह पर मैं ही हूं। मुझ पर लगातार गोले दागे जा रहे हैं। देखता हूं उनके गोले खत्म होते हैं या मैं। सांसद ने कहा कि मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं। मेरा एक सिद्धांत है। 40 साल से मैं जुल्म, ज्यादती और सामंतवाद के खिलाफ लड़ रहा हूं, जहां गरीब पर अत्याचार होगा, आधी रात को गरीब के आंसू पोछता रहूंगा। मुझे मेरे काम से कोई नहीं रोक सकता है। कुर्की से तुम खुश हो लो कि अफजाल अंसारी को कंगाल कर दिया है लेकिन मेरी असली पूंजी गाजीपुर की जनता है, जिसे तुम्हारे बाप की सरकार भी कुर्क नहीं कर सकती। बड़े-बड़े सूरमा मुझसे पंजा लड़ा चुके हैं। 2024 में ऐसी रचना होगी कि पूर्वांचल में सफाया हो जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं