सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh:वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में लहराया तिरंगा, मना आजादी का पर्व


आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

अभिनेत्री आम्रपाली ने बच्चों में भरा देशभक्ति का जोश

सांसद ने प्रबंधक सहित पूरे स्टाफ के प्रयास को सराहा

आजमगढ़। बनकट स्थित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद बच्चों ने प्रभात फ़ेरी निकालकर देशभक्ति के गानों और नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति में सराबोर कर दिया। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने बच्चों में देशभक्ति को जोश और जज्बा भर दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश के वीर सपूत अमर रहे आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
शुरूआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह और विद्यालय के  संरक्षक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। बाद में मां भारती, मां सरस्वती के साथ ही सभी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण  किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। फिर सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और देशभक्ति के गानों जैसे घर में पधारो पिया, दिल है हिन्दुस्तानी, मायी तेरी चुनरिया, तेरी मिट्टी में मिल जावा, देश मेरा रंगीला आदि को सुनाकर उपस्थित जन समुदाय को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सभी को 75वीं शुभकामनाएं दी। कहा कि हम सबको शहीदों के साथ ही अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिये। बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। इन बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिये प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तारीफ़ की व बधाई दी। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे न कहा कि सही मायनों में इस आज़ादी को पाने के लिये कितने वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दिया तब यह आज़ादी मिली। अभिषेक सिंह "आशू" ने नेहरू जी की पंक्ति, हम लाये हैं तूफ़ान से कश्ती निकालकर इस देश को रखना मेरे बच्चों संभालकर को सुनाकर बच्चों को देश प्रति उनके कर्तव्यबोध का आभास कराया। कार्यक्रम का संचालन रुचि यादव, वैभव वर्मा और मनसिका सिंह ने किया। समापन पर प्रधानाचार्य आरएस शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, डा. डीडी सिंह ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सिने स्टार आम्रपाली दुबे और अभिषेक सिंह आशु को बुके, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिभावकों के साथ आनंद सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह, श्याम सुंदर चौहान, आनंद राय, प्रदीप सिंह, बृजेंद्र पांडेय, दरबारी यादव, नौशाद खान  आदि उप‌स्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं