सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ग्रामीण खेलकूद खुली प्रतियोगिता: कबड्डी में बिजौली ने मारी बाजी

ग्रामीण खेलकूद में ‌बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समाजसेवी ने भानु प्रताप ने किया पुरस्कृत

आजमगढ़। ठेकमा ब्लाक के बिजौली स्थित जनता इंटर कालेज के खेल मैदान में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद खुली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  

प्रतियोगिता की शुयआत खंड विकास अधिकारी ठेकमा अखिलेश मिश्रा ने फीता काटकर किया।  प्रतियोगिता के क्रम में 100 मीटर दौड़ में अंकित सरोज ने प्रथम, अखिलेश भारती को दूसरा स्थान मिला। वहीं बालिका में रोजी बानों को प्रथम तो नंदिनी गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ बालक में अमृत उपाध्याय प्रथम, गोलू राव दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका में नंदिनी गुप्ता प्रथम, दूसरे स्थान पर रोजी बानो रही। लंबी कूद में रोजी बानों बाजी मारी, प्रतिभा पाल दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में बिजौली की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण समाजसेवी भानु प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य राम सुरेश ने किया। इस अवसर पर रामपाल यादव, रविंद्र कुमार, विपिन राय, लाल बहादुर मौर्या, रामाश्रय यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं