सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाप ने बेटे को घर से निकाला, बहू सहित पोते और पोतियों भी पाबंदी

पंचायत में बात न बनने पर बेटे ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 

आजमगढ़।  बूढ़नपुर में इकलौते बेटे को पिता घर में नहीं रहने दे रहा है। बेटा घर पर जाता है तो प‍िता गेट पर ताला लगाकर न‍िकल जाता है। बहू, पोते और पोतियों के भी घर आने पर पाबंदी लगा रखी है। पंचायत में बात न बनने पर बेटे ने पुल‍िस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर कला गांव निवासी अख्तर अली ने न्याय से गुहार लगाई है। आरोप है कि वह जब मात्र 18 माह का था तो उसके पिता अली अहमद ने उसकी मां रुबिया को तलाक दे दिया । इसके बाद दूसरी शादी कर ली। इसके बाद अख्तर नानी के घर पर रहने लगा। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसका असली घर भोराजपुर कला में है। युवक के मुताब‍िक उसके प‍िता की दूसरी पत्‍नी से दो बेटी साफिया व शबनम पैदा हुईं। उनकी शादी हो चुकी है। पिता के घर वह पहले आता-जाता रहा है। इस बीच नाना और नानी से अख्‍तर की भी शादी कर दी। अब अख्तर अपने पिता के घर जाकर उनसे घर में रहने की गुहार लगा रहा है।  पीड़ित अख्तर का कहना है क‍ि वह अपने 4 बच्चों और बीवी को लेकर कहां जाए। कई बार पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाना चाहा। इसके बावजूद बात नहीं बनी। अख्तर ने अतरौलिया थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। अतरौलिया थाना अध्यक्ष रूद्र भान पांडे ने कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं