सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शराबी बेटे ने खाना खिलाने पहुंचे पिता का सिर कूचकर की हत्या


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आरोपी की तलाश में जुटी

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव बुधवार की रात शराबी बेटे ने पत्थर से पिता का सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शराबी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना के समय पिता अपने पुत्र के लिए भोजन लेकर गया था। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बरहह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी 52 वर्षीय बालकिशन सरोज राजगीर का काम करता था। बालकिशन का पुत्र शराब की लत का शिकार था। वह आए दिन शराब के नशे में विवाद करता था जिससे पूरा परिवार परेशान था। बालकिशन का घर से 500 मीटर की दूरी पर दूसरा मकान है। बुधवार की रात बालकिशन का पुत्र अपने दूसरे घर पर मौजूद था। काम से लौटने के बाद रात करीब 10 बजे बालकिशन ने सोचा कि बेटे को भोजन पहुंचा दे। इसके बाद वह भोजन लेकर दूसरे मकान पर चला गया। भोजन करने के दौरान ही पिता पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शराब के नशे में धुत बेटे ने पास पड़े पत्थर से कई प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद शराबी बेटा मौके से फरार हो गया। बालकिशन जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग दूसरे घर पर गए। वहां खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है लेकिन अभी वह पकड़ से दूर है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं