सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के छह गुर्गे प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट

आजमगढ़। जिला जेल से मोबाइल और गांजा की बरामदगी के बाद कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सोमवार को जेल में बंद माफिया कुंटू सिंह के छह गुर्गों को प्रदेश के विभिन्न जेलों में स्थानान्तरित कर दिया गया। वहीं इस मामले में जेल अधीक्षक जेलर सहित छह लोगों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

 जिला जेल में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की छापेमारी में 12 मोबाइल, 97 पुड़िया गांजा व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने के बाद कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। एक तरफ जहां पुलिस बरामद मोबाइलों की काल डिटेल निकालकर सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ही है। वहीं अब तक इस मामले में जेल अधीक्षक सहित छह लोगों को निलंबित करने के साथ ही आठ बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। अब शासन के निर्देश में जेल में बंद माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के छह गुर्गों को प्रदेश की विभिन्न जेलों मेें शिफ्ट कर दिया गया है।

 बता दें कि पिछले दिनों जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में जेल के अंदर 12 मोबाइल, फोन चार्जर, 97 पुड़िया गांजा, बीड़ी-सिगरेट, लाइटर मोबाइल सिम सहित तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सरकार ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर समेत दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया था। वहीं पुलिस विभाग ने सिधारी थाने में 8 बंदियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। साथ ही जेल से बरामद मोबाइल फोन व सिमकार्ड को सीडीआर निकाल पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि जेल में बंद अपराधियों से कौन से सफेदपेश बात करते हैं। पुलिस जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसी बीच शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। जिला कारगार में बंद माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के छह गुर्गों को प्रदेश के विभिन्न जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। आजमगढ़ जेल प्रशासन उन्हें उनके नए ठिकाने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचाने की कवायद में जुटा है। जिन गुर्गों का स्थानान्तरण हुआ है उनमें शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश को केंद्रीय कारागार नैनी, राजेंद्र यादव, विजय यादव उर्फ सचिन व बालकरन यादव को केंद्रीय कारागार बरेली, दुर्ग विजय को केंद्रीय कारागार आगरा व रिजवान उर्फ जुम्मन को जिला कारागार इटावा भेजा गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं