सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कमानी टूटने से स्टेयरिंग हुई फेल, मकान से टकराई बस

 

चालक और परिचालक घायल, यात्री बाल-बाल बचे

लखनऊ से आजमगढ़ आ रही थी दोहरीघाट डिपो की बस

आजमगढ़। स्टेयरिंग फेल होने के कारण लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही दोहरीघाट डिपो की बस अतरौलिया चौराहे के पास एक मकान में जा घुसी। इस घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में मकान का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया है। 

 मंगलवार की सुबह दोहरीघाट डिपो की बस लखनऊ से 30 यात्रियों को लेकर आजमगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस अतरौलिया के एकलव्य नगर पहुंची कमानी टूटने से स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। इस दुर्घटना में चालक रविंद कुमार तथा परिचालक अनुज तिवारी को हल्की चोटें आई है। वहीं लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के समय बस में कुल 30 यात्री सवार थे। बस के परिचालक अनुज तिवारी ने बताया कि बस की कमानी टूटने की शिकायत दोहरीघाट डिपो वर्कशॉप में कई बार की गई थी। लेकिन इसे नहीं बनाया गया। आज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यह बस अगर नेशनल हाईवे 233 पर होती तो बड़ा हादसा होता और कोई भी सुरक्षित नहीं बचता। संयोग से अनियंत्रित बस का पहिया मकान के बाहर की नाली में जाकर फंसने से वहीं खड़ी हो गई, वरना मकान ध्वस्त हो सकता था। बस पलटती तो सभी को चोट लगती।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं