सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: अतरौलिया के मनियारपुर में व्यवसायी से नकदी व मोबाइल की लूट

असलहा दिखा बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़। रेडीमेड कपड़े और मोबाइल कारोबारी को असलहे के बल पर धमकाकर बाइक सवार बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस व्यापारी के तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। अतरौलिया थाना क्षेत्र अचलीपुर गांव निवासी असरफ पुत्र मुख्तार की नंदना बाजार में रे‌डीमेड कपड़ और मोबाइल की शॉप है। शुक्रवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। मनियारपुर पुलिया के पास ही पहुंचा था, तभी अतरैठ की ओर से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसे रोक लिया। असरफ अभी कुछ समझ पाता कि इसके पूर्व ही एक बदमाश ने उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास रखे 37 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार जाते-जाते बदमाशों ने धमकी भी दिया‌ कि यदि कहीं शिकायत किए तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पीड़ित घर पहुंचा और दूसरी मोबाइल से पुलिस केे सूचना दिया। इसके साथ ही पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर लिखित तहरीर भी दे दिया है। घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं