सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कानून व्यवस्था में सुुधार को एसपी ने किया बड़ा उलट-फेर

300 से अधिक पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

आजमगढ़। कानून व्यवस्था के सुदृढ़ बनाने तथा अपराध और अपराधियों पर काबू पाने में जुटेे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य इस समय विभाग की ओवरहालिंग में जुटे है। लापरवाही के आरोप में एसपी ने शुक्रवार को अहरौला व देगगांव कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही उन्होंने 10 अन्य थानेदारों के थाने में फेरबदल किया था। वहीं शनिवार को एसपी ने एक साथ 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। एसपी द्वारा 2 उपनिरीक्षक को नई तैनाती के साथ ही सीसीटीएनएस से 11, विभिन्न थानों से 238 कांस्टेबल, 16 हेड कांस्टेबल, 30 मुहर्रिर, 22 पैरोकार का हुआ तबादला किया गया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जिले की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाकर अपराधियों की निगरानी की व्यवस्था कर रहे है। साथ ही उनकी नजर लापरवाह अफसरों पर भी पिछले दिनों उन्होंने फरिहां चौकी प्रभारी को निलंबित कर पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद एसपी ने अपराध नियंत्रण में नाकाम देवगांव कोतवाल व अहरौला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया था। साथ ही दस थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। इसी बीच उन्होंने शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा बदलाव कर डाला। एसपी ने दो उपनिरीक्षक लौजारी राम को निजामाबाद, रामस्वरूप राय को अहरौला थाने में तैनात किया गया है। साथ ही यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से तैनात 25 हेड कांस्टेबल, 80 आरक्षी व 130 महिला कांस्टेबल का तबादला किया है। एसपी ने सीसीटीएनएस में 2 महिला तथा 9 पुलिस कांस्टेबल का तबादला किया है। इसी क्रम में विभिन्न थानों से 238 कांस्टेबलों का तबादला किया गया है जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से 16 हेड कांस्टेबल, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी तबादला किया है। इतने बड़े पैमाने में तबादले पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं