सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पिता के साथ मेला देखने आए मासूम की वाहन के धक्के से मौत



इकलौता बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में, चालक फरार

आजमगढ़। पिता के साथ लद्धाशाह की मजार पर लगे मेला देखने आए दो वर्षीय एक बालक की जिप्सी के धक्के से मौत हो गई। इस दौरान  जिप्सी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप बेसुुध हो गए। मां का रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। दो वर्षीय बालक की मौत से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि चालक फरार हो गया।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी मोहम्मद अदनान 2 पुत्र मोहम्मद अजीम शेख अपने माता-पिता के साथ रविवार की सुबह लद्दा शाह के उर्स पर लगे मेले को देखने आया था। पूर्वांह्न 11 बजे मेला संपन्न होने के बाद मां-बाप के साथ अदनाना भी घर जा रहा था। इसी दौरान मेले में सजावट करने के लिए जिप्सी के सहारे आया  जनरेटर को वापस ले जाने के लिए जिप्सी आई थी। जनरेटर ले जाने के ‌दौरान जिप्सी से मासूम बालक अदनान को गोद में लिए उसके पिता को धक्का मार दिया। जिससे अजीम शेख अनियंत्रित होकर गिर गया, साथ ही गोद में अदनान भी गिर गया। जिसमें पिता और बेटे दोनों को चोटें आई। जबकि घायल अदनान को लोग उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते उसकी मौत हो गई। अदनान की मौत से मां नगमा शाहीन और पिता रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे। बताते चलें कि मोहम्मद अजीम शेख जीयनपुर के नौशहरा बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं। अजीम शेख ऑटो चलाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं