सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh: पंडित छन्नूलाल मिश्र के गांव हरिहरपुर जाएंगे सीएम योेगी

करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे सीएम

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान वे जहां आइटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं करोड़ो रुपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी पंडित छन्नूलाल मिश्र गांव हरिहरपुर भी जाएंगें।

आजमगढ़। सीएम योगी लोकसभा उपचुनाव के बाद जिले में आ रहे है। सीएम आइटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। इसके बाद वे सीएम पंडित छन्नू मिश्र के गांव हरिहरपुर जाएंगे, वहां से वापसी में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम के आगमन की तैयारियां पूूरी हो गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कुछ नहीं परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

प्रोटोेकाल के मुताबिक सीएम योगी 11.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सीएम का काफिला सीधे 11.45 बजे आइटीआई मैदान पहुंचेगा। आइटीआई मैदान में सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे पंडित छन्नू लाल मिश्र के गांव हरिहरपुर जाएंगे। यहां सीएम गांव को सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए शुरू किए गए प्रयासों को देखेगे तथा लोगों से मुलाकात करेंगे। हरिहरपुर में आधे घंटे रूकने के बाद सीएम योगी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेगे। यहां वह अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 3.45 बजे सीएम योगी वाराणसी के लिए रवाना होे जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। सीएम योगी आईटीआई मैदान में ही 31 परियोजनाओं का लोकार्पण व 24 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आजमगढ़ आगमन पर आईटीआई मेंहनगर, मार्टीनगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग से चन्नी का पुरा संपर्क मार्ग, मुबारकपुर जीयनपुर मार्ग से बेरमा कोटवा संपर्क मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेंहनाजपुर औंड़िहार मार्ग, शाहगंज अकबरपुर मार्ग के धुधुरी मार्ग से नरवारी संपर्क मार्ग, बागबहार नहर की पटरी होते हुए सदरपुर बरौली तक मार्ग, नंदाव से टिकरिया पसियान बस्ती संपर्क मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से अदरसपुर यादव बस्ती मार्ग, कुजियारी चौहान और मुसहर बस्ती संपर्क मार्ग, भुखली संपर्क मार्ग, मारूफपुर हादीअली संपर्क मार्ग, गांगेपुर मठिया रिंगबांध पर तीन स्परों का निर्माण, नवीन राजकीय हाईस्कूल मित्तूपुर, सुरजनपुर, डुभांव, रसूलपुर, फतेहरपुर, खानपुर चंदू और निजामपुर, सीएचसी छांऊ मुहम्मदपुर, कमरावां पेयजल योजना, आसाढ़ा पेजयल योजना, आराजी देवारा नैनीजोर, सोहौली, लहुंआ खुर्द और भीरा पेयजल योजना, लक्षिरामपुर स्थित शिव स्थल पर पोखरे का सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य, धरवारा के बढ़ादेव मंदिर और तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य तथा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का लोकापर्ण कर सकते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं