सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हाईकमान ने वापस बुलाया मंत्री भूपेंद्र चौधरी को, क्या बनेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष?

आजमगढ़। जिले के दौरे पर आए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को कार्यक्रम के बीच में ही हाईकमान का फोन आया और उन्हें कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ लौटना पड़ा। मंत्री की वापसी के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी हो गई है। पार्टी भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। पार्टी के नेता भी कुछ ऐसा ही मान रहे है। दो दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के बाद कार्यकर्ता उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना जता रहे थे लेकिन आज के घटनाक्रम के बाद अब वे भूपेंद्र चौधरी का अध्यक्ष बनना पक्का मान रहे हैं।

बता दें कि अभी हाल में ही पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी मंत्री बनाया गया था। प्रभारी बनने के बाद तीनों मंत्री बुधवार को पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। तीनों मंत्रियों का जनपद भ्रमण के अलावा कई कार्यक्रम तय था। तीनों मंत्री भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय भारती के आवास पर रात 8.20 रात्रि भोज में शामिल होने वाले थे। इसके पूर्व भूपेंद्र चौधरी को मंत्री मलिन बस्ती नरौली पूर्वी वार्ड नंबर-1, सीएचसी पल्हनी, ब्लाक पल्हनी की ग्राम पंचायत छतवारा में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण करना था। ग्राम पंचायत सिंहपुर धन्नी ब्लाक मेंहनगर में चौपाल में योजनाओं की समीक्षा भी होनी थी। इसके अलावा मंत्रियों को अस्थाई गो-आश्रय स्थल सैर्रा मेंहनगर का निरीक्षण करना था। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी सुविधा केंद्र ब्लैक पाटरी निजामाबाद में ओडीओपी से जुड़े उद्यमियों और पीएम स्वनिधि योजना के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के साथ संवाद करने वाले थे। भूपेंद्र चौधरी सुबह आजमगढ़ पहुंचे। कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद वे जिला कार्यालय में बैठक कर रहे थे तभी उन्हें हाईकमान का फोन आया। इसके बाद चौधरी ने बैठक बीच में ही छोड़ दी और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जिस तरह से उनकी वापसी हुई उसके बाद यह माना जा रहा है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए ही बुलाया गया है। भाजपा के नेता इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे लेकिन इस बात से वे भी सहमत हैं कि इस तरह बुलाने का मतलब यही है कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं