सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खराब भोजन-पानी को लेकर खुद को छात्रावास में किया बंद

एसडीएम सगड़ी ने बच्चों से की वार्ता, बेहतर व्यवस्था का दिया भरोसा

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खाने की खराब गुणवत्ता के चलते  खुद को छात्रावास में कैद कर लिया। बच्चों का आरोप है कि उन्हें खराब भोजन, दूषित जल सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है। शिकायत करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा। उधर मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बच्चों से वार्ता की और बेहतर सुविधा का भरोसा दिलाया।  इसके बाद बच्चे माने

  नवोदय विद्यालय के बच्चों का यह कदम उठाने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा कि विगत कई दिनों से इन बच्चों को जो खाना मिल रहा है वह ठीक नही हैं। इसके साथ ही यहां पर पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बच्चों का कहना है कि यहां पर बीमार हो जाने पर पास के डॉक्टर के पास न भेजकर दूर अजमतगढ़ भेजा जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यालय के बच्चों ने खुद को छात्रावास में कैद कर लिया। बच्चे मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने बच्चों को इस बात का भी आश्वासन दिया कि आगे इस तरह की समस्या नहीं होती। बच्चे विद्यालय के प्रिंसिपल को भी हटाने की मांग कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि प्रिंसिपल के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। पीने के लिए साफ पानी नहीं है। खाने की गुणवत्ता में कमी है। एक्सपाइयरी वाला साबुन दिया जा रहा है। हम लोगों से शपथ-पत्र लिया गया कि आप लोग कभी खाने को लेकर शिकायत नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे सगड़ी के एसडीएम राजीव रतन का कहना है कि प्रशासन का एक प्रतिनिधि स्कूल में छोड़ा जा रहा है जो मामले की मॉनिटरिंग करेगा। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं