सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जिले में हुए सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

 

शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया

आजमगढ़। जिले में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जहां मौत हो गई। वहीं पांच  लोग घायल हो गए। सभी का उपचार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चल  रहा है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पहली घटना रोहुवार बाजार में मंगलवार की शाम हुई। बरदह के पारा बरदह गांव निवासी शिवपूजन बाइक से दिन में ही किसी कार्यवश जिला मुख्यालय आए थे। देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे कि रोहुवार बाजार में सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों को आनन-फानन लालगंज सीएचसी ले गई। जहां शिवपूजन की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।  इसी क्रम में दूसरी घटना में तरवां के पकड़ी कला गांव निवासी छवि देवी (90) की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पौत्र रजनीश और बहू राधिका के साथ बाइक से लालगंज दवा लेने के जा रही थी। जैसे ही डुंभाव के पास पहुंचे की सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को तरवां सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए छवि देवी और राधिका को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस से ले जा रहे थे कि रास्ते में छवि देवी ने दम तोड़ दिया। तीसरी घटना में अहरौला बाजार और सिधारी चौराहे के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में कोटेदार समेत तीन लोग घायल हो गए। पवई के ओरिल बाजार निवासी कोटेदार केदारनाथ अपने मित्र भानुप्रताप के साथ बाइक से सुबह जिला मुख्यालय कोटे से संबंधित कागजात कार्यालय में जमा करने आ रहे थे। अहरौला बाजार में सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। उधर, सिधारी रामलीला मैदान निवासी विजय यादव सुबह पैदल हाइडिल से घर आ रहे थे कि सिधारी चौराहे पर तेज गति से जा रहे आटो ने टक्कर मार दी जिसमें घायल हो गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं