सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: नवागत मंडलायुक्त मनीष चौहान के किया कार्यभार ग्रहण



शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता: मंडलायुक्त

आज़मगढ़। नवागत मंडलायुक्त मनीष चौहान ने सोमवार को मंडल मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जोधपुर (राजस्थान) निवासी मंडलायुक्त मनीष चौहान 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग के पद पर कार्यरत थे। जबकि वह पूर्व में आज़मगढ़, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, इटावा, हरदोई, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुर खीरी एवं झांसी में जिलाधिकारी के पद तथा मुख्यमंत्री उप्र के कार्यालय में सचिव के पद कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वह पांच वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर राजस्थान में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं।

   नवागत मंडलायुक्त ने कहा कि चूंकि वह लगभग दस वर्ष पूर्व आज़मगढ़ में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसलिए मंडल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध रूप से निराकरण कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कराना उनकी प्राथमिकता है। श्री चौहान ने यह भी कहा मण्डल के जनपदों की आवश्यकताओं के दृष्टिगत यदि तैयार परियोजनायें शासन स्तर पर विचाराधीन है तो उसे शीघ्रतापूर्वक स्वीकृत कराये जाने पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर उनकी खास नजर रहेगी। इसके अलावा सभी शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए उसका क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित कराया जायेगा। नवागत मण्डलायुक्त के स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा अपर आयुक्त (न्यायिक) हंसराज, संयुक्त विकास आयुक्त ओपी आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्रा, मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव आदि ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं