सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

तीन अभी भी हैं पुलिस की पकड़ से दूर

जहर देकर की गई थी विवाहिता की हत्या

आजमगढ़। आठ मार्च को जहर देकर विवाहिता की हत्या के मामले में नामजद पांच लोगों में से दो आरोपियों को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने पांच अभियुक्तों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

  अंबेडकर नगर जिले की मुंडेरा कटका थाना गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी श्रीकांत निषाद ने 8 मार्च 2022 को कप्तानगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पुत्री पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद पति हरिश्चंद्र, मिलन (जेठ), सास कविता, रमेश निषाद पुत्र अमरजीत आदि पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।  कप्तानगंज पुलिस ने 5 वांछित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा से संबंधित दो वांछित अभियुक्त कप्तानगंज कस्बे में देखे गए हैं । उप निरीक्षक कप्तानगंज विशाल चक्रवर्ती अपने हमराहियों के साथ चल दिए । घेराबंदी करने के बाद कप्तानगंज कस्बे में पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों को थाने ले आया गया। पुलिस पूछताछ करने लगी। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम रमेश कुमार पुत्र अमरजीत निषाद बताया। दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम राममिलन निषाद पुत्र रामजीत निषाद बताया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों को न्यायालय में भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती, हेड कांस्टेबल गंगा सागर यादव, कांस्टेबल अखिलेश गौतम, कांस्टेबल अजय कुमार आदि रहे। थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार ने बताया पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं