सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बच्चे को स्कूल पहुंचाकर लौट रही महिला की बाइक सवार ने छीनी चेन




आजमगढ़। नगर कोतवली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह-सुबह स्कूल से बच्चे को छोड़कर घर जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गयज्ञ। घटना के बाद महिला दहशत में है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

  महिलाओं के लिए अब गले में सोने की चेन पहनना भी भारी पड़ने लगा है। मंगलवार को बच्चे को स्कूल पहुंचाकर लौट रही महिला के गले की चेन बाइक सवार बदमाश ने छीन ली। पहले तो महिला ने चेन बचाने का प्रयास किया, सफल नहीं हुई तो बाइक सवार के पीछे शोर मचाते हुए दौड़ी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना की जानकारी घर पहुंचकर दी, तो परिवार के रामप्यारे गुप्ता ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर देखा गया, तो उसमें दिख रहा है कि महिला पैदल घर जा रही है, तभी सामने से मुंह पर मास्क और चश्मा लगाए हाफ टी शर्ट पहने बाइक सवार पहुंचा और गले पर हाथ डाला। महिला ने चेन पकड़ लिया, लेकिन बचाने में नाकामयाब रही। फुटेज के आधार पर परिवार वालों ने बदमाश की पहचान भी कर ली, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही। कोतवाली के सीयूजी नंबर पर काल करने के बाद सपाट जवाब दिया गया कि अभी थाने तक कोई नहीं पहुंचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं