सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: कोचिंग में छात्राओं के बीच हुई चाकूबाजी



बचाव करने गए शिक्षक भी हुए घायल

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस 

आजमगढ़। कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा ने शुक्रवार को दूसरे पर चाकू से कई प्रहार कर डाले। शिक्षक के बीच-बचाव करने पर छात्रा की जान बच सकी। हमले में छात्रा व शिक्षक लहूलुहान हो गए। इस दौरान मची अफरा-तफरी के बीच हमलावर छात्रा भाग निकली। हमले की ठोस वजह पता  नहीं चल पाई है। पुलिस आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

घायल छात्रा की तहरीर पर रौनापार पुलिस मुकदमा दर्ज कर कारणों की तलाश में जुट गई है। शाहडीह गांव की गुड़िया मौर्या सुबह घर से निकलकर रौनापार बाजार में कोचिंग पढ़ने गई हुई थी। आरोप है कि नौकरी की तैयारी कर रही गुड़िया पढ़ाई में व्यस्त थी कि उसी दौरान अचानक सरोज नाम की छात्रा ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे उसकी अंगुली और हाथ पर कई जगह जख्म हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे कोचिंग के शिक्षक दिव्यांशु निवासी इस्माइलपुर को भी कंधे में चाकू लग गया, जिससे वह भी जख्मी हो गए। गुड़िया ने रौनापार थाने पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। चाकूबाजी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि गुड़िया वहां छह माह से कोचिंग कर रही थी, आरोपिता सरोज डेढ़ साल से कोचिंग पढ़ने जाती है। बीच में तीन माह सरोज अनुपस्थित हो गई। शुक्रवार को अचानक दोबारा कोचिंग पढ़ने के लिए सरोज पहुंची है और जाते ही गुड़िया पर चाकू से हमला बोल दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते की धड़ाधड़ धड़ाधड़ कई वार उसने कर दिया। थाना प्रभारी रौनापार अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल गुड़िया की तहरीर पर सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं