सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: जिला कारागार में सर्च आपरेशन में मिले मोबाइल सहित अन्य वस्तुए


                    बरेली कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

आजमगढ़। जिला कारागार में मंगलवार को सर्च आपरेशन चला। बरेली कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत यादव पूरे साजो सामान के साथ पहुंचे थे। दोपहर में दो बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान रात में साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। इस दौरान आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। शशिकांत यादव के नेतृत्व में 50 की संख्या में जवान पहुंचे थे। जांच शुरू हुई तो बैरक से लेकर बाथरूम तक की डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की मदद ली गई। बंदियों से विस्तार पूर्वक समस्या से अवगत हुए। छापेमारी में बंदी संजय पुत्र राजदेव के पास से सैमसंग का फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है। वहीं, जेल में भगोना, बेल्ट, कपड़े की बनी रस्सियां, चम्मच बरामद हुआ है। जेल में छापेमारी मुख्यालय के निर्देश पर की गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बस्ती जेल सुपरिंटेंडेंट शशिकांत से बताया, "इस छापेमारी में महाराजगंज के जेलर आदित्य सिंह और गोरखपुर के जेलर प्रदीप कुमार कश्यप के साथ कुल 15 लोगों की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। इसके साथ ही जेल में अन्य चीजें बरामद हुई। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।"

सर्वाधिक पढ़ीं गईं