सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: हिंदी व समाजशास्त्र का परीक्षा परिणाम घोषित


आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय ने अपनी वार्षिक परीक्षा के दो विषयों का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। छात्र अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in  पर अपना अनुक्रमांक डालकर देख सकते हैंकुलपति प्रो. पीके शर्मा ने बतया कि स्नातकोत्तर की समाजशास्त्र व हिंदी का परिणाम घोषित हो चुका है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रम व वार्षिक प्रणाली में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षा 20 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 13 अगस्त से 26 अगस्त 2022 के मध्य कराई गई थी।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं