सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। आजादी के 75वीं  वर्षगांठ के उपलक्ष्य में क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महापुरुषों को याद करते हुए जुलूस निकाला। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर कुछ कांग्रेसी आगे-आगे चल रहे थे। महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर कांग्रेसियों ने उन्हें  माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ों पदयात्रा का शुभारंभ किया। 


कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा कुंवर सिंह उद्यान स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महापुरुषों को याद किया और नमन किया। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ महात्मा गांधी ने करो या मरो का जो नारा दिया उनके आह्वान पर देश के युवा क्रांतिकारियों ने बड़ी संख्या में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। तमाम आंदोलनकारी शहीद हुए। स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महापुरुषों ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर किया। जिला महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि गांधी जी के आह्वान पर ग्वालिया टैंक मैदान से हजारों लोग एकत्र हुए और एक बड़ा जनांदोलन अंग्रेजों भारत छोड़ों नारे के साथ आरंभ हुआ। आंदोलन देश को आजाद कराने तक चलता रहा। आंदोलन के दौरान तमाम महापुरुषों की आज हम कांग्रेसियों स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सभी महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। ओंकार पांडेय ने बताया कि मोहर्रम को देखते हुए आज की पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया। सदर विधानसभा की स्थगित पदयात्रा पुनः 11 अगस्त 2022 पूर्व निर्धारित रास्ते से चलेगी। पदयात्रा में डा. लालती देवी, चंद्रपाल यादव, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी एडवोकेट, अंसार अहमद, विवेक राय, तेजबहादुर यादव, राना खातून, सुरेंद्र सिंह, शाहिद खान, शीला भारती, मो. आमिर, अब्दुल हफीज खान, प्रमोद यादव, मूलचंद चौहान, शंभू शास्त्री, जयराम, फैसल खान आदि उपस्थित रहे।


 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं