सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सामान्य प्रसव में महिला ने जन्में तीन बच्चे, दो पुत्र, एक पुत्री

तीन बच्चों के जन्म से परिवार में हर्ष, बच्चे स्वस्थ

आजमगढ़। अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने गुरुवार को सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें दो पुत्र व एक पुत्री है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म वह भी सामान्य प्रसव से चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चों का वजह कम होने के कारण उन्हें जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

  अतरौलिया थाना क्षेत्र के टंडवा खानपुर निवासी किरन गौड़ पत्नी शैलेश गौड़ गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होेने पर परिवार के लोगों ने उसे अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पहला प्रसव होने के कारण परिवार के लोग चिंतित थे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. शिवाजी सिंह व नर्स साधना पांडेय ने गुरुवार को दिन में करीब एक बजे महिला का सामान्य प्रसव कराया। किरन ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो पुत्र व एक पुत्री है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। तीन बच्चों के जन्म की जानकारी पर लोग कौतूहल बस उन्हें देखने भी पहुंच गए। डा. शिवाजी सिंह ने बताया कि प्रसव सामान्य हुआ है लेकिन बच्चों का वजन सामान्य से कम है, इसलिए तीनों को जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं