सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: प्रमुख समाजसेवी व शिक्षाविद शिवगोविंद सिंह को बच्चियों ने बाँधी राखी


                शिवगोविंद सिंह ने बच्चियों से किया आजीवन सुरक्षा, सहयोग का वादा

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक को स्कूली बच्चों ने राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने प्रबंधक को अपने हाथों से तैयार की गई राखी बांधी। स्कूल की छात्राएं स्टाफ के साथ अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचीं और राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा। प्रबंधक ने छात्राओं को आर्शीवाद दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश होने पर वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक और प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद‍ शिवगोविंद सिंह कुछ आवश्यक कार्यो का निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान कुछ छोटी-छोटी बच्चियां अपने अभिभावक के साथ स्कूल पर आते हैं और विद्यालय के सुरक्षाकर्मी से राखी बांधने की इच्छा व्यक्त करते हैं। सुरक्षाकर्मी के द्वारा बताए जाने पर शिव गोविंद सिंह तुरंत उन बच्चों को अपने कक्ष में बुलाकर बच्चों के इच्छा का सम्मान करते हुए राखी बंधवाते हैं। बच्चीयों ने सर्वप्रथम आरती उतारकर टीका लगाया, ततपश्चात राखी बांधकर मिष्ठान खिलाया। शिव गोविंद सिंह ने बच्चियों को उपहार स्वरूप चॉकलेट व आशीर्वाद के साथ ही साथ आजीवन सुरक्षा और हर संभव सहयोग का वादा किया। शिव गोविंद सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट विश्वास व भरोसे का प्रतीक होता हैं। बच्चों के इस निश्चल प्रेम से मन अभिभूत हो गया। ईश्वर से प्रार्थना हैं कि बच्चों के प्यार व भरोसे का निर्वह्न करने में हमारी मदद कंरे। राखी बांधने वाली बच्चियों में मुख्य रूप से आर्शी श्रीवास्तव, आराध्या बर्नवाल व अलिशबा रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं