सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दबंगों ने जिला अस्पताल में युवक को डाक्टर के चैंबर में लात-घूंसों से पीटा

फाइल फोटो
आजमगढ़। जिला अस्‍पताल में अराजकता का बोलबाला है। दवा की दुकानों से ही दवा खरीदने के लिए कारोबारियों के दलालों का कब्‍जा अस्‍तपाल में बना रहता है। इसी कड़ी में सोमवार को एक युवक को कई लोगों ने डाक्‍टर के चैंबर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बवाल बढ़ता देख डाक्टर ओपीडी से निकल गए। वहीं बगैर इलाज के रोगी-तीमारदार घरों को लौट गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 जिला अस्पताल में इन दिनों दलालों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। चिकित्सक के कक्ष से लेकर मरीजों के आगे-पीछे, ब्लड बैंक से लेकर आकस्मिक कक्ष तक इनकी सक्रियता किसी भी समय देखी जा सकती है। बाहर से दवा लिखने का क्रम अब भी अबाध रूप से जारी है। चिकित्सकीय सेवाओं के लिए अस्पताल में मरीजों से पैसा भी वसूला जा रहा है। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से बोतल चढ़ाने, दवा देने और सरकार द्वारा अन्य उपलब्ध नि:शुल्क सुविधाओं के लिए भी पैसा लिया जा रहा है। स्थानीय निवासी दीपक लाल, मनोज, आकाश, जितेंद्र मिश्र आदि बताते हैं कि अस्पताल में हर कार्य के लिए पहले से तय दलालों द्वारा अवैध रूप से पैसा वसूला जा रहा है। प्रशासन को इस दिशा में तत्परता दिखाते हुए यथोचित कार्रवाई करना चाहिए। बताते चलें कि सोमवार को दबंगों ने एक युवक को डाक्टर के चैंबर में घुसकर लात-घूसों से पिटाई कर डाली। हमला पहले ओपीडी हाल में हुआ, लेकिन युवक जब डाक्टर के चैंबर में भागा तो उसकी वहां भी पिटाई की गई। डाक्टर भी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन विवाद बढ़ता देख खिसक लिए। ऐसे में मरीज-तीमारदार बगैर इलाज के ही बैरंग हो लिए। कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावर नदारद थे। युवक ने हमलावरों की पहचान कुछ दवा दुकानदारों के रूप में की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं