सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: परीक्षा फार्म के नाम पर अवैध वसूली


वायरल वीडियो से हुआ मामले का खुलासा

बिलरियागंज के एक इंटर कालेज का मामला

आजमगढ़। बिलरियागंज के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति पैसा ले रहा वह प्रधानाचार्य का चालक है। इस संबंध में डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीएम से शिकायत की गई है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चालक के विरूद्घ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रानी की सराय निवासी संदीप विश्वकर्मा बिलरियागंज के एक राजकीय बालिका इंटर कालेज में सोमवार को प्राविधिकला विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा का फार्म जमा किए। जिसका शुल्क बोर्ड द्वारा प्रति विषय 206 रुपये व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क निर्धारित है। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य की मिलीभगत से प्रति विषय 700 रुपये परीक्षा शुल्क इनके प्राइवेट चालक एवं विद्यालय में कार्यरत परिचारक के माध्यम से लिया जाता है। करीब तीन गुना प्रत्येक विषय पर वह अवैध वसूली कर रहे जिसका कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। एक अगस्त को संदीप, नीरज व आदित्य ने प्राविधिक कला के एक विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरा गया है। आरोप हे कि प्रधानाचार्य की सह पर एवं उनके जानकारी में वसूल किया जा रहा है। वसूली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से निजी चालक को हटाने के लिए निर्देश दिया गया है। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं