सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: न्यू कलाकेंद्र पर शान से लहराया तिरंगा


वयोवृद्ध ने बच्चों से साझा किए आजादी के किस्से

आजमगढ़। नगर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित न्यू कला केंद्र समिति के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव धूमधाम सज मना। इस शुभ अवसर पर ध्वजारोहण  वयोवृद्ध अंबिका शंकर मिश्र तथा संस्था सचिव सुश्री विभा गोयल ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य गण व छात्राएं विभिन्न प्रकार की पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हुई। इस अवसर पर 85 वर्षीय अंबिका शंकर मिश्र ने आजादी की यादों और उस दौर के अनुभवों को लोगों से साझा किया। देश की आजादी के कई किस्से बच्चों को बताया। बताया कि आजादी के बाद पहली बार लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर इतना उत्साह देखकर बहुत आनंद का अनुभव हो रहा हैं।इस दौरान लगे भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं