सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: आज स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण को लगेगा कैंप

अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच भरे फार्म

आजमगढ़। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र करने का कार्य एक अगस्त 2022 से प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत सात अगस्त को प्रथम विशेष अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थल पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त बीएलओ तथा सुपरवाइजर्स अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें। मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता अपना आधार नम्बर बीएलओ को फार्म -6 बी भरकर उपलब्ध करायेगें। मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता स्वयं ही वोटर हेल्पलाइन, एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से फार्म-6 बी भरकर प्रमाणीकरण कर सकता है। इसके अतिरिक्त प्रारूप -6, 7, 8 उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलॉइन भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में पंजीकृत/ संशोधित करा सकता है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं