सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: दुकान का सामान लेने गई महिला गायब

पति से फोन पर एक लाख फिरौती की मांग

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

आजमगढ़। बूढ़नपुर में सामान लेने गई महिला गायब हो गई है। पति ने अहिरौला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति का आरोप है कि अब उससे फिरौती के रूप में एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। थाने पर इसकी तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

 अहिरौला थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी मूलचंद पुत्र दल शृंगार ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता (50) 10 जुलाई को दिन में 3 बजे गोपालगंज बाजार अपनी दुकान का सामान लेने गई थी, तब से वापस घर नहीं आई। पति ने रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन सुनीता के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पति ने 11 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  पीड़ित को कुछ लोगों से जानकारी हुई कि उसकी पत्नी को चार पहिया वाहन से कुछ लोग उठा ले गए हैं। बताया कि 13 जुलाई को उसके नंबर पर एक कॉल आई, जिसमें आरोपियों ने सुनीता की जिंदगी के बदले एक लाख रुपये देने की मांग की। पैसे का इंतजाम होने पर गूगल पे करने काे कहा। इसके बाद से वह नंबर स्विच ऑफ है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका पर बुढ़नपुर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर से न्याय की गुहार लगाई है। अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं