सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जहरीली शराब कांड में रमाकांत की जमानत अर्जी खारिज

2006 के मुकदमें में बना चार्ज, अन्य मामलें में पेशी 22 को

आजमगढ़। एमपी एमएलए कोर्ट ने जहरीली शराब कांड के मामले में बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की जमानत खारिज कर दी है।

 रमाकांत के अधिवक्ता आद्या प्रसाद दूबे ने बताया कि जिले में जहरीली शराब कांड के मामले सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में रमाकांत यादव कोर्ट में पेश भी हुए। अधिवक्ता का कहना है कि रमाकांत यादव का कोई न कोई मुकदमा प्रतिदिन अदालत में चल रहा है। वहीं सरायमीर थाने में वर्ष 2006 में दर्ज मुकदमें के मामले सवर्ण बनाम दलित में कोर्ट ने रमाकांत यादव पर चार्ज फ्रेम किया है। अधिवक्ता आद्याशंकर दूबे ने बताया कि रेग्यूलर मामले में 22 अगस्त को पेशी है। अधिवक्ता ने बताया कि रमाकांत यादव के विरूद्ध 46 मुकदमें दर्ज हैं जिनमें से लगभग 35 मामलों में निर्दोष साबित हो चुके हैं, जबकि लगभग 10 मामले चल रहे हैं। इन 10 मामलों में पांच पुराने मामले हैं जबकि पांच नए मामले हैं जो कि पुलिस ने दर्ज किए हैं। इन मामलों में थाने का घेराव, चुनाव से संबंधित मुकदमें हैं। मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर 10 जस्टिस ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रही है।

जहरीली शराब से हुई थी 13 से अधिक मौतें
आजमगढ़: जिले की फूलपुर पवई विधानसभा से सपा विधायक रमाकांत यादव पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जहरीली शराब कांड की विवेचना में नाम आने के बाद जेल में बंद रमाकांत यादव की पेशी हुई। अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिस ठेके से यह शराब बिकी थी, वह ठेका रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव का है। रंगेश यादव पर जिला प्रशासन ने गैंगेस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए रंगेश की संपत्ति भी जिला प्रशासन कुर्क कर चुका है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं