सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: खड़ंजा बिछाने से रोक रहे दबंग, बूढ़नपुर तहसील पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

तहसीलदार को ज्ञापन सौंप खड़ंजा का कार्य पूरा कराने की मांग  

बूढ़नपुर। विष्टारा गांव के ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग खड़ंजा बिछाने के काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को कार्रवाई के आश्वासन के साथ ही खड़जा बनवाने का आश्वासन दिया है।

  कोयलसा ब्लाक के विष्टारा गांव के ग्रामीण ओमप्रकाश चौबे, रजनीश चौबे, हरकेश शिवम, ओमप्रकाश, आधा शंकर चौबे, दिनेश, विजय बहादुर, सोनू निषाद और हरिलाल ने बताया कि ग्राम सभा में 40 वर्ष पूर्व खड़ंजा का निर्माण तत्कालीन ग्राम प्रधान विजय बहादुर चौबे कराया था। वह अब जर्जर हो चुका है। जिसकी रिपेयरिंग की जा रही थी। आरोप है कि गांव के दबंग ने काम में अवरोध उत्पन्न कर दिया। ग्राम प्रधान जब भी खड़ंजा निर्माण का कार्य शुरू करत हैं तो आरोपी काम नहीं करने देता है।  ग्रामीणों ने मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से लेकर उपजिलाधिकारी से भी की। लेकिन अभी तक खड़ंजा का निर्माण नहीं हो सका। जिस कारण बुधवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार रामानुज शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। जल्द खड़ंजा का निर्माण नहीं होने पर तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। तहसीलदार ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि राजस्व टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा जाएगा। काम में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई खड़जा बिछवाया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं