सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh: उप्र मा.शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का धरना ‌स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

                तीन या चार को सीएम के आगमन को लेकर संघ ने लिया निर्णय

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक सोमवार को मुकेरीगंज स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।  
जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र ने बताया कि जिला स्तरीय अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण और प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर धरना का आयोजन किया जाना था। लेकिन तीन या चार को जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। सीएम के कार्यक्रम के बाद जल्द नई तिथि जारी की जाएगी। जिलामंत्री ने नागपंचमी पर डीएम से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए दो अगस्त को विद्यालयों को बंदर करने का आदेश निर्गत करने की मांग की। इस अवसर पर संरक्षक रामजन्म सिंह, श्याम नारायण सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, अनिल चतुर्वेदी, इंद्रजीत राम, एमसी ब्राडवे, अतुल सिंह, फरगाम अहमद, जामवन्त निषाद, राधेश्याम राजभर, नुरूद्दीन, दिनेश यादव, दिनेश सिंह राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं