सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अश्लील वीडियो बना मांगी एक लाख की रंगदारी

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने सोमवार को अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख की रंगदारी मांगने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। सरायमीर के एक गांव की महिला ने तहरीर दी थी कि पति सऊदी अरब में रहता है। एक सप्ताह पूर्व रात में वह अपने कमरे में पति से वीडियो कालिंग से बात कर रही थी। उसी दौरान गांव का ही अबुल लैस रोशनदान से मेरा वीडियो बना लिया। 14 अगस्त को मेरे मोबाइल पर काल करके कहा कि एक लाख रुपये लेकर मैं जहां कह रहा हूं, आकर मिलो नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं उससे नहीं मिली, तो उसने मेरे वाट्सएप पर वीडियो भेजकर डिलीट कर दिया। फिर बार-बार फोन करके मुझे परेशान करने लगा और पैसा मांगने लगा। 15 और 19 अगस्त को मेरे वाट्सएप पर वीडियो भेजा। फिर फोन करके कहा कि गांव के एक युवक के मोबाइल पर भी वीडियो भेज दिया हूं। पति से बताने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर पति को सारी बात बताई तो उन्होंने कहा कि थाने पर जाकर सूचना दे दो। थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित अबुल लैस को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं